2 अक्तूबर 2013

बाल-गीत






गुड़िया रानी – गुड़िया रानी, 
                 नटखट है तू, करे शैतानी।।

पापा के दिल की रानी है, गुड़िया तू जापानी है।
तोतली तेरी बोली है, पर सब बच्चों की नानी है.....

मम्मी की है राजदुलारी, चंदा की तू करे सवारी।
दुनिया तुझ पर नाज करेगी, तू दुनिया पर राज करेगी.....

मेरी गुड़िया सयानी है, सबके दिल की रानी है।
थोड़ी सी शैतान है ये, मगर अभी नादान है ये.....

       x     x     x     x

3 टिप्‍पणियां: