स्टीफ़न क्रेन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्टीफ़न क्रेन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 फ़रवरी 2016

‘पथिक’ .. (स्टीफ़न क्रेन)







‘पथिक’ : स्टीफ़न क्रेन
अनुवाद : डॉ. गायत्री गुप्ता ‘गुंजन’


------------------------------------------------



पथिक..

ये देखकर आश्चर्यचकित था, कि

सत्य की ओर ले जाने वाले मार्ग पर

परत दर परत मातम ही पसरा था...

‘ओह!’, वह बोला;

‘सदियाँ हुईं यहाँ से कोई नहीं गुजरा’..

किन्तु जब उसने प्रत्येक परत में एक धारदार चाकू पाया

‘कोई बात नहीं’, अन्त में वह फ़ुसफ़ुसाया;

‘नि:सन्देह कुछ अन्य रास्ते अवश्य होंगे’...



                    *****